इजराइल सरकार और कृषि मंत्री कमल पटेल की मुलाकात, विकास के साथ उन्नत तकनीक को लेकर हुई बात

इजराइल सरकार और कृषि मंत्री कमल पटेल की मुलाकात, विकास के साथ उन्नत तकनीक को लेकर हुई बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में इजरायली तकनीक से खेती किसानी के क्षेत्र में विकास के साथ उन्नत तकनीक की संभावनाओं के मुद्दे पर दिल्ली में इजराइल सरकार के दूतावास पर इजरायल के राजदूत नाओर गीलोन और मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ मध्यप्रदेश और इजराइल सरकार के प्रतिनिधि मंडल के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें…. मध्यप्रदेश : किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार करेगी बढ़ाकर 40 क्विंटल मूंग की खरीदी

किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इजराइल लंबे समय से एक-दूसरे के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल द्वारा जल प्रबंधन से जुड़ी नॉलेज शेयरिंग के लिए मध्यप्रदेश का हरदा एक महत्वपूर्ण स्थल साबित हो सकता है। हरदा मध्य प्रदेश का प्रतीक है, जहा कृषि विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। भविष्य के प्रोजेक्ट लगाने के लिए यह जिला कई मामले में सर्वश्रेष्ठ है। हरदा में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इंडो इजरायल प्रोजेक्ट के रूप में यथाशीघ्र प्रारंभ होना है। जिस में इजराइल सरकार का सहयोग अपेक्षित है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews