जबलपुर-तान्या कान्वेंट स्कूल पाटन के छात्रों का कमाल, प्रदेश की मेरिट लिस्ट में कृष्णबहादुर, वेदांशी, साक्षी ने बनाई जगह

पाटन नगर के तान्या कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई, इस स्कूल के छात्र हर साल प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करते थे।
जबलपुर-तान्या कान्वेंट स्कूल पाटन के छात्रों का कमाल, प्रदेश की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

JABALPUR NEWS : माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मंगलवार 6 मई को कक्षा 12 वी और दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये जिसमे पाटन नगर के तान्या कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई, इस स्कूल के छात्र हर साल प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करते थे।

शत-प्रतिशत रहा स्कूल का रिजल्ट 

इस बार भी स्कूल के छात्र कृष्णबहादुर सिंह माता अनिता सिंह गृहणी एवं पिता मदन सिंह ने 12 वी विज्ञान संकाय में 500 में से 475 अंक 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नवां स्थान हासिल किया है। वही इसी स्कूल की छात्रा वेदांशी सिंह माता मौसमी सिंह पिता सुजीत सिंह ने कक्षा 12 वीं में 500 में से 481 अंक लेकर 96.2 प्रतिशत हासिल किए इसके साथ ही कक्षा 10 वीं की साक्षी विश्वकर्मा माता पूनम विश्वकर्मा, पिता विजय विश्वकर्मा ने 500 में से 490 अंक लेकर 98 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया हैं।

दी बधाई 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई ,नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, पाटन एसडीएम मानवेन्द्र सिंह , तहसीलदार दिलीप हनवत, बीआरसी घनश्याम सिंह, बीईओ गौतम बर्वे, ठाकुर राकेश सिंह,ठाकुर उदयभान सिंह ,ठाकुर विक्रम सिंह ,एड देवेंद्र यादव ,अधिवक्ता संघ तहसील अध्यक्ष एड रघुवीर सिंह, एड रोहणी खम्परिया, एड एच एन पटेल ,सचिव एड राघवेंद्र यादव के साथ- साथ नगर एवं ग्रामीण के लोगो ने बच्चों एवं संस्था प्राचार्य सी एस ठाकुर , उपप्राचार्य सुजीत सिंह ठाकुर के साथ ही स्कूल परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews