जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में अब 4 जनरल डिब्बे होंगे, यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा

यह परिवर्तन गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 26.05.2025 से एवं गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में 27 मई  से प्रभावी होगा। यह बदलाव आम यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए किया गया है।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

BHOPAL NEWS : जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में अब 4 जनरल डिब्बे होंगे, यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, गंजबासोदा, विदिशा, भोपाल, रानी कमलापति, नर्मदापुरम स्टेशनों से होकर गुजरती है। यात्रियों की सुविधा एवं उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 12192/12191 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस के डिब्बों के संयोजन में स्थायी परिवर्तन किया गया है।

अब होंगे इतने कोच 

इस परिवर्तन के अंतर्गत ट्रेन से 2 शयनयान (स्लीपर) कोच हटाए गए हैं तथा इसके स्थान पर 2 सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच जोड़े गए हैं। इस संशोधन के बाद इस गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी कोच, 9 शयनयान श्रेणी कोच, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच, 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कोच सहित ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे।

27 मई  से प्रभावी

यह परिवर्तन गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 26 मई  से एवं गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में 27 मई  से प्रभावी होगा। यह बदलाव आम यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews