Hindi News

जबलपुर-प्रिंस सलूजा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव, पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
प्रिंस सलूजा के लगातार सक्रिय रहते हुए समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के चलते पार्टी ने उन्हे पद सौंपते हुए शुभकामनाएं दी है। 
जबलपुर-प्रिंस सलूजा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव, पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी
JABALPUR NEWS : जबलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रिंस सलूजा को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव का पद सौंपा है। प्रिंस सलूजा के लगातार सक्रिय रहते हुए समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के चलते पार्टी ने उन्हे पद सौंपते हुए शुभकामनाएं दी है।

निभा चुके है प्रमुख भूमिका 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा और एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के आदेश से यह पद प्रिंस सलूजा को सौंपा गया है। प्रिंस सलूजा जबलपुर में कांग्रेस पार्टी के लिए जाना पहचाना चेहरा है। लोगों में खासे लोकप्रिय प्रिंस सलूजा कमलनाथ सरकार में धार्मिक यात्राओं में प्रमुख की भूमिका निभा चुके है। शहर के सिख समाज में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।

किया धन्यवाद 

इस महत्वपूर्व पद की जिम्मेदारियों को निभाने का प्रण करते हुए प्रिंस सलूजा ने गुरदीप सिंह सप्पल  प्रशासन प्रभारी, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य तथा राज्यसभा सांसद और एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह वोहरा, मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम खान का शुक्रिया अदा करते हुए पार्टी लाइन पर काम करते हुए समाज सेवा का भरोसा जताया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !