उपचुनाव में ‘शिवराज-महाराज’ की जोड़ी पर पवैया का बड़ा बयान

उपचुनाव में ‘शिवराज-महाराज’ की जोड़ी पर पवैया का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है| लेकिन दोनो ही मुख्य पार्टियों का सबसे अधिक फोकस ग्वालियर चम्बल (Gwalior-Chambal) की 16 सीटों पर है| जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे| इस बीच शिवराज-महाराज की जोड़ी को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya) का बड़ा बयान सामने आया है|

बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्वालियर के दिग्गज भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने उप चुनाव में शिवराज-महाराज की जोड़ी पर कांग्रेस के सवाल उठाये जाने पर कहा कि जोड़ी, तिकड़ी और चौकड़ी कांग्रेस में होती है। बीजेपी में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है। हम ढंके की चोट पर 27 विधानसभा सीटों पर फतह पायेंगे और इसका एहसास कांग्रेस को हो रहा है। बीजेपी में आज मैराथन बैठकों का दौर जारी है। बैठक में शामिल होने आये पवैया ने मीडिया से चर्चा में यह बात कही|

बता दें कि जयभान सिंह पवैया की राजनीति ग्वालियर में सिंधिया परिवार के विरोध में रही है। लेकिन अब स्थिति बदल गई है| पवैया पिछला चुनाव सिंधिया के खास समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर से हार गए थे। जो अब सिंधिया के साथ भाजपा में आ गए हैं| विरोधी नेताओं के भाजपा में आने के बाद पवैया की नाराजगी सामने आ चुकी है, उनके पिछले दिनों एक ट्वीट के भी कई मायने निकाले गए थे| हालांकि बदलते घटनाक्रम के बाद रिश्तो में जमी बर्फ क्या धीरे धीरे पिघलेगी, जिस तरह अन्य भाजपा नेता नाराजगी भूलकर सिंधिया को स्वीकार कर रहे हैं, पवैया भी मन से उन्हें अपनाएंगे यह सवाल सियासी गलियारों में घूम रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews