
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग (MP Jail) ने अपना 14 फरवरी को दिया वो आदेश वापस ले लिया है जिसमें प्रदेश की जेलों में बंद बंदियों से मुलाकात को 31 मार्च 2022 तक प्रतिबंधित किया गया था। आज शनिवार शाम जेल विभाग ने एक नया संशोधित आदेश जारी किया है।
जेल विभाग के अवर सचिव अजय नथानियल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना को देखते हुए 14 जनवरी 2022 को जेलों में बंद बंदियों से मुलाकात को 31 मार्च तक के लिए प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए अब आज 12 फरवरी 2022 से जेलों में बंद बंदियों से उनके परिजनों से मुलाकात की अनुमति दी जाती है। आदेश में ये भी कहा गया है कि मुलाकात के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाये।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →


