मध्य प्रदेश के जेल डीजी ने 4 अगस्त को जारी इस आदेश को किया निरस्त

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पैरोल पर चल रहे कैदियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने पैरोल पर गए सभी कैदियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस संबंध में जेल डीजी महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ अरविंद कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP College : कॉलेज छात्रों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, राशि बढ़ाई

महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ अरविंद कुमार (MP Jail DG Arvind Kumar) ने कोरोना महामारी के मद्देनजर दण्डित बंदियों को आपात छुट्टी का लाभ देने संबंधी 4 अगस्त को जारी आदेश क्रमांक-1113/वारंट-6 को स्थगित कर दिया है। कोरोना महामारी (कोविड-19) से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व से स्वीकृत सामान्य छुट्टी का लाभ ले रहे समस्त बंदियों को सामान्य छुट्टी के लिये प्रस्तुत जमानतनामा एवं बंध-पत्र पर ही 120 दिवस की आपात छुट्टी संबंधी जेल मुख्यालय के 4 अगस्त, 2021 को जारी आदेश को स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News : कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़े काम की खबर, निर्देश जारी

डीजी जेल ने बताया है कि कोरोना महामारी (MP Coronavirus Update) पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। लम्बी अवधि तक आपात छुट्टी पर रिहा होने वाले बंदियों द्वारा पैरोल के दुरुपयोग की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में जारी आदेश स्थगित किया गया है। उन्होंने सभी जेल अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश दिये हैं।

डीजी जेल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews