MP Breaking News

भोपाल में सड़क पर उतरे जनसेवा मित्र, सेवा बहाली की मांग को लेकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के सामने जनसेवा मित्रों का प्रदर्शन, 9300 पुराने जनसेवा मित्रों की सेवा बहाली की उठाई मांग, CMYIGGP के तहत 4865 नए युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया पर भी सवाल
Janseva Mitra Protest Bhopal

Janseva Mitra Protest Bhopal

मध्य प्रदेश में सेवा से हटाए गए जनसेवा मित्रों ने शुक्रवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। जनसेवा मित्रों ने अपनी सेवा बहाल करने की मांग उठाते हुए सरकार की नई भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।

प्रदर्शन कर रहे जनसेवा मित्रों का कहना है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में करीब 9300 जनसेवा मित्रों की भर्ती की गई थी, जिन्हें बाद में सेवा से हटा दिया गया। अब मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP) के तहत 4865 युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी सेवाएं बहाल करने के बजाय नई भर्ती किए जाने का विरोध किया।

नई भर्ती की प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

जनसेवा मित्र अनूप सक्सेना ने आरोप लगाया कि पहले से काम कर चुके 9300 युवाओं का भविष्य अब भी अधर में है, लेकिन सरकार 4865 नए युवाओं को जोड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की गाइडलाइन और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से पहले पुराने जनसेवा मित्रों की सेवा बहाली पर निर्णय लेने की मांग की।

भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग 

प्रदर्शन में अस्थायी एवं आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा भी शामिल हुए। आंदोलन कर रहे जनसेवा मित्रों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए और सेवा बहाली की मांग पर फैसला करे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
भोपाल में सड़क पर उतरे जनसेवा मित्र, सेवा बहाली की मांग को लेकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन - MP Breaking News