भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को अलग अंदाज में नजर आए। युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने न केवल पुलिस और प्रशासन से दो-दो हाथ किए बल्कि इस दौरान उनके कपड़े भी तार-तार हो गए।

प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग और विदिशा सीएमएचओ को आयोग का नोटिस….

फटा हुआ पैजामा और तार-तार हुआ कुर्ता..राधौगढ़ के युवराज का यह हाल युवक कांग्रेस के संघर्ष की बानगी दिखा रहा है। मौका था बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने युवक कांग्रेस के प्रदर्शन का और जयवर्धन इसमें अगुआ की भूमिका में थे। पुलिस ने रोका नहीं रुके, आगे बढ़ते रहे, वाटर कैनन का प्रयोग हुआ लेकिन भीगते रहे, फिर पुलिस और प्रशासन से मुठभेड़ हुई और इस दौरान न केवल उनका कुर्ता बल्कि पैजामा दोनों तार-तार हो गए। जयवर्धन ने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा और कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर न केवल विफल रही है बल्कि आम आदमी की आवाज को भी दबाना चाहती है।

इस प्रदर्शन को भले सामान्य प्रदर्शनों की श्रेणी में रखा जाए लेकिन इस तरह के प्रदर्शन भविष्य की राजनीति के प्रतीक होते हैं। पिछले कुछ दिनों से अपने क्षेत्र में जनता की समस्याओ के लिए भारी बारिश में पदयात्रा कर रहे जयवर्धन और अब भोपाल में वाटर कैनन से जूझते जयवर्धन, इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है और कांग्रेस का युवा नेतृत्व भी चुनाव के दो साल पहले अब इस तरह के आंदोलनों को जारी रखेगा। इन सबसे परे जयवर्धन ने यह बता दिया कि वह एक जुझारू व्यक्तित्व के राजनेता के योग्य उत्तराधिकारी पुत्र हैं और उनके भविष्य में असीम संभावनाएं छुपी हुई है। दिग्विजय  से परे जयवर्धन के व्यक्तित्व की एक और खूबी है जो उन्हें राजनीति में और ज्यादा मुफीद बनाती है और वह है उनके चेहरे पर रहने वाली हमेशा सौम्य एवं मिलनसार मुस्कुराहट। एक ऐसे राजनेता के लिए जिसने होश एक मुख्यमंत्री के घर में संभाला हो और बचपन से लेकर जवानी तक पावर सेंटर में रहा हो, यह एक बहुत बड़ा गुण है।

[dgv_vimeo_video id=”585794631″]

[dgv_vimeo_video id=”585794817″]