
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (jaivardhan singh) ने आगर मालवा में एक रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। यहां चुनाव का शंखनाद करते हुए उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को आड़े हाथों लिया। जयवर्धन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सोयाबीन की फसल भी सिंधिया जी जैसी हो गई है, नखरे बहुत किये नाटक बहुत किये लेकिन अंतिम समय में धोखा दे गई।” सभा को संबोधित करने से पूर्व जयवर्धन ने पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) के साथ नलखेडा स्थित माता बगुलामुखी मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

