जयवर्धन ने किया ट्वीट, लिखा- ‘बीजेपी मतलब भारतीय जासूस पार्टी’

जयवर्धन सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इजरायली कंपनी पेगासस के जरिये विश्व के साथ भारत में भी कई लोगों की जासूसी की खबरों के बीच प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने ट्वीट के जरिये बीजेपी पर निशाना साधा है। जयवर्धन ने बीजेपी का मतलब भारतीय जासूस पार्टी बताया है।

Punjab Politics: पंजाब में सियासी बवाल थमा, सिद्धू को मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान

इजरायली कंपनी एनएसओ के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए दुनिया भर की सरकारों द्वारा जासूसी कराए जाने का खुलासा होने के बाद पूरे देश में भी हड़कंप है। दरअसल फ्रांस की संस्था फॉरबिडन स्टोरीज और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह खुलासा किया है कि इजराइली जासूसी नेटवर्क का इस्तेमाल भारत में भी किया गया। भारत में जासूसी के शिकारों की संख्या 40 से ज्यादा बताते हुए यह कहा गया है कि यह जासूसी किसने कराई इसका खुलासा बाद में किया जाएगा। दो प्रमुख समाचार पत्रों वाशिंगटन पोस्ट फॉर व द गार्जियन के मुताबिक 40 भारतीय पत्रकार, तीन विपक्षी नेताओं मंत्रियों और एक जज की जासूसी की बात पुष्ट हो चुकी है, हालांकि इनके नाम नहीं बताए गए हैं। इस खुलासे के बाद कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ‘बीजेपी का मतलब है भारतीय जासूस पार्टी।’ दरअसल जिन लोगों की जासूसी करने की बात सामने आई है उनके मोबाइल फोन में स्पाइवेयर के ट्रेस मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसी के जरिए ही हर तरह की जानकारी लीक होती रहती है।

जासूसी के लिए प्रयुक्त हुआ पेगासस सॉफ्टवेयर किसी भी टारगेटेड व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एसएमएस, व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से एक लिंक भेजता है। जैसे ही टारगेटेड व्यक्ति उस लिंक को क्लिक करता है वह स्पाइवेयर फोन में एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वह फोन एसएमएस, ईमेल व्हाट्सएप चैट, कांटेक्ट बुक, जीपीएस डाटा और फोन से जुड़ी हर चीज में सेंध लगा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews