नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जयवर्धन का बड़ा बयान

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जयवर्धन का बड़ा बयान

भोपाल/दमोह। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।चुनाव कब होंगे इसकी चारों ओर चर्चा है। इसी बीच कमलनाथ सरकार (kamalnath sarkar) में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह (jayvardhan singh) बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को दमोह (damoh) जिले के हटा में पहुंचे जयवर्धन ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव जल्द होंगे और यह सिंबल यानी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर होंगे ।

दरअसल, काफी दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस बार नगरीय निकायों के चुनाव निर्दलीय रूप में लड़ाई जाएंगे और यह पार्टी के आधार पर नहीं होंगे ।लेकिन जयवर्धन के इस बयान से इस बात को बल मिला है कि एक बार फिर नगरीय निकाय के चुनावों में पार्टी के आधार पर ही चुनाव लड़े जाएंगे जयवर्धन ने यह भी कहा कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है और जल्द इन चुनावों की तिथि भी घोषित की जा सकती है ।

जयवर्धन के इस बयान के बाद राजनीतिक दलों में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है और अब पार्टी के बड़े नेताओं और विधायकों व सांसदों के सामने एक बार फिर मुसीबत होगी कि वह वार्ड के चुनाव तक के लिए किस का चयन करें और किसे रिजेक्ट करें।

इससे पहले जयवर्धन ने कहा था कि अब कोर्ट में पेंडिंग पड़े मामले निपटने के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तरीको का ऐलान होगा । कोर्ट में पेंडिंग मामले जैसे ही निपटते है तुरंत चुनाव कराएंगे। हमे उम्मीद है कि अगले कुछ माह में चुनाव हो जायेंगे। सरकार का प्रयास है जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं । कुछ प्रकरण कोर्ट में है जिस के चलते देरी हो रही है। चुनाव जल्द हों और विकास से जुड़े हुए काम जल्दी से जल्दी हो सरकार का यही प्रयास है। पिछला कार्यकाल समाप्त हो गया है, हर जिलों में प्रशासक नियुक्त हो गए है। हम चाहते है जल्द हो चुनाव जिससे नए परिषद विकास के काम कर सके

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews