जेफ बोजेस ने किया Amazon सीईओ पद छोड़ने का ऐलान, गैरेज से की थी शुरूआत

जेफ बोजेस ने किया Amazon सीईओ पद छोड़ने का ऐलान, गैरेज से की थी शुरूआत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने की घोषणा कर दी है। अमेजन के सीईओ के तौर पर कार्यरत जेफ बेजोस इस साल के आखिर तक अपना पद छोड़ देंगे। उनके स्थान पर अब अमेजॉन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी (Andy Jassy) को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जेफ बेजोस ने अमेजॉन की शुरुआत एक स्टार्टअप कंपनी की तरह की थी। अब यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक गिनी जाती है और अमेजॉन में हिस्सेदारी के आधार पर वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। अभी जेफ बेजोस की उम्र 57 साल है और अपने गैराज से उन्होंने अमेजॉन की शुरुआत की थी। फिर इसे एक वेंचर किया गया जो बाद में ऑनलाइन रिटेल पर भारी साबित हुई। अब कंपनी ग्रॉसरी, स्ट्रीमिंग सर्विसेज, स्ट्रीमिंग म्यूजिक, किराने का सामान, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियर इंटेलिजेंस सहित कई क्षेत्रों में विस्तार कर चुकी है।

हालांकि जेफ रिटायर होने नहीं जा रहे, अमेजॉन कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में जेफ बेजोस ने कहा कि अब वह परोपकारी पहल जैसे अपने वन डे फंड और बेजोस अर्थ फंड के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण और पत्रकारिता समेत अन्य व्यावसायिक उपक्रमों पर ध्यान देंगे। नए सीईओ एंडी जेसी ने 1997 में बतौर मार्केटिंग मैनेजर अमेजॉन को जॉइन किया और 2003 में कंपनी के क्लाउड सर्विसेज डिवीजन एडब्ल्यूएच की स्थापना की। जेफ बेजोस ने कहा कि एंडी को कंपनी में हर कोई जानता है और भरोसा जताया कि वह बेहतरीन लीडर साबित होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews