“भोपाल और इंदौर एसआईआर में 50% गलतियां” जीतू पटवारी का आरोप, कहा- एक भी भारतीय का नाम न कटे, इसे लेकर कांग्रेस सजग

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से जो डबल या गलत नाम हैं उनको हटाना चाहिए, लेकिन चुनाव में लाभ लेने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। बीजेपी ने कहा एक भी घुसपैठिया नहीं बचेगा लेकिन अगर घुसपैठिए हैं तो दस साल से सरकार आपकी है और इसके लिए आप दोषी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात की निगरानी कर रही है कि किसी भी नागरिक का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाए।
Jitu Patwari

Jitu Patwari

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार और चुनाव आयोग ने एसआईआर के लिए बीएलओ की भूमिका को अत्यधिक दबावपूर्ण बना दिया है, जिससे मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया के दौरान उनके लिए तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता आवश्यक है और एसआईआर के दौरान डबल नाम या गलत प्रविष्टियों को हटाना तकनीकी प्रक्रिया है, लेकिन सरकार इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय नेताओं के भाषणों में यह बार-बार कहा गया कि “एक भी घुसपैठिया नहीं बचेगा”, जिससे यह संदेश गया कि बड़े पैमाने पर नाम कटने वाले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वास्तव में घुसपैठिए हैं, तो बीते दस वर्षों से केंद्र में और पच्चीस वर्षों से मध्यप्रदेश में सरकार भाजपा की ही है, ऐसे में जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है।

जीतू पटवारी ने कहा ‘बीएलओ मानसिक दबाव में’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान सरकारी और प्रशासनिक दबाव के कारण बीएलओ मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि “बीएलओ पर दबाव बनाया जाता है कि नाम काटो। यदि वे सही नाम भी हटाते हैं तो भविष्य में कार्रवाई की आशंका रहती है, और ऊपर से शासन का दबाव अलग है, ऐसे में वे अत्यधिक मानसिक दबाव में हैं”।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल

जीतू पटवारी किया कि भोपाल और इंदौर में एसआईआर प्रक्रिया में लगभग पचास प्रतिशत गलतियां सामने आ रही हैं और कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग इन अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच करे और बीएलओ पर अनावश्यक दबाव को तुरंत रोके। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि किसी भी भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जो परिस्थितियां हैं उसे लेकर हम सजग हैं और एक भी भारतीय का नाम न कटे इसे लेकर हम एकजुटता से काम कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews