7 मई को नेशनल हाइवे जाम करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले- MP का एक्जिट पोल करा लो 90-10 से हारेगी सरकार

जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कि मध्य प्रदेश में कमीशन चलता है, क्राइम चलता है, करप्शन चलता है, माफिया रह चलता है, राजनीतिक हठधर्मिता चलती है मध्य प्रदेश में गवर्नेंस कोलेप्स हो चुकी है।
Jitu Patwari PC

Jitu Patwari

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है कि आज यदि मध्य प्रदेश का एक्जिट पोल करा लिया जाये प्रदेश की भाजपा सरकार 90-10 के अंतर से हार जाएगी, उन्होंने कहा जनता में बहुत गुस्सा है लगातार सरकारी लापरवाही से मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं, अब भाजपा सरकार की प्रदेश से उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे जाम करने की घोषणा की।

जबलपुर के बरगी डेम में क्रूज पलटने से हुई मौतों के बाद कांग्रेस गुस्से में हैं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने  दुर्घटना स्थल का दौरा कर घटना को सरकारी लापरवाही का नतीजा बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहा कि मध्य प्रदेश में गवर्नेंस कोलेप्स हो गया है।

मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कफ सिरप से हुई मौतों, बरगी में हुई मौतों, इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों सहित अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने नाराजगी जताते हुए  कहा कि जब बरगी में लोग जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे थे, माँ बेटे का शव निकल रहा था तब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजभवन में लोकनृत्य देख रहे थे, ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे जीतू 

जीतू पटवारी ने कहा बरगी की घटना पर विभागीय मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है उन्हें ये ही नहीं पता कि एनजीटी के आदेश क्या हैं, लाइफ जैकेट के लिए क्या नियम है, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सरकारी लापरवाही से लगातार मौतें हो रही हैं लेकिन राजनैतिक जवाबदेही शून्य है। मुख्यमंत्री का मूल दायित्व वे भूल चुके हैं। उन्होंने कहा मैं आज देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूँ कि मध्य प्रदेश की गवर्नेंस शून्य है इसलिए केंद्र को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

एक्जिट पोल करा लो 90-10 से हार जाएगी BJP सरकार 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज यदि मध्य प्रदेश का एक्जिट पोल करा लिया जाये तो भाजपा सरकार का आकलन करा लिया जाये तो 90 -10 के अंतर से ये सरकार हार जाएगी, अब इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है, जनता इनसे परेशान है, जवाब देने के लिए तैयार है।

7 मई को नेशनल हाई वे जाम करेगी कांग्रेस 

जीतू पटवारी ने कहा आज हमारे मुख्यमंत्री को प्रदेश की चिंता नहीं है उन्हें तो सिर्फ अपना अभिनन्दन कराना है तालियाँ बजवानी है कर लेना, प्रदेश की जनता की तकलीफों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहा आज किसान परेशान है, उपार्जन को लेकर सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन उतना उपार्जन हो नहीं रहा, उसे भावांतर की राशि नहीं मिल रही, उन्होंने कहा किसान में गुस्सा है इसलिए कांग्रेस 7 मई को 11 बजे से बड़वानी से लेकर मुरैना तक नेशनल हाईवे जाम करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews