
Jitu Patwari Allegations Against the Government : कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए व्यक्तिगत आरोपों की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि एमपी में बीते कुछ महीनों से कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन जैसी बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा के नेता घृणित राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दों के बाद उनपर दुर्भावनापूर्ण मुकदमे दर्ज किए गए। और अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ये सब उन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कर रही है जिनसे जनता परेशान है।
जीतू पटवारी का मध्यप्रदेश सरकार पर आरोप
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘मप्र में नर्सिंग, परिवहन, जल जीवन मिशन जैसे कई घोटाला हुए! भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मसलों के साथ अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं! युवा, दलित, किसान, ओबीसी, आदिवासी वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है।’ उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने की बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए नई-नई नाकाम कोशिशें कर रही हैं।
‘समस्याओं से ध्यान भटकाने क लिए व्यक्तिगत आरोप की राजनीति’
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन जैसे ज्वलंतशील मुद्दों और बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए व्यक्तिगत आरोप की घृणित राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हेमंत कटारे द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के प्रामाणिक सबूतों के बावजूद दुर्भावनापूर्ण मुकदमे दर्ज किए गए। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जागरूक जनता भाजपा के इस खेल को देख और समझ रही है और वो इसका सही तरीके से जवाब देगी।
मप्र में विगत कुछ महीनों से @BJP4MP सत्ता में बैठे लोग कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन जैसे ज्वलंतशील मुद्दों और बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए व्यक्तिगत आरोप की घृणित राजनीति कर रहे हैं!
पहले श्री @HemantKatareMP जी द्वारा
उठाए गए भ्रष्टाचार के प्रामाणिक सबूतों के…— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 7, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

