कुछ मीठा हो जाए : कार्यकर्ताओं ने गुलाब जामुन से किया जीतू पटवारी का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष ने ख़ुद सबको परोसे

दरअसल आज किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए हरदा जाते हुए रास्ते में जीतू पटवारी को मीठा सरप्राइज़ मिला, जब कुछ कार्यकर्ता उनके लिए गर्मागर्म गुलाब जामुन लेकर पहुंचे। इसके बाद थोड़ी देर के लिए काफिला वहीं रुक गया औ शुरू हुआ मिठाई खाने खिलाने का सिलसिला। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले सबको गुलाब जामुन परोसे, फिर ख़ुद खाया।
कुछ मीठा हो जाए : कार्यकर्ताओं ने गुलाब जामुन से किया जीतू पटवारी का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष ने ख़ुद सबको परोसे

Jitu Patwari’s Sweet Gesture : राजनीति में अक्सर तो यही होता है कि नेताओं का सारा समय अपने विपक्षी दल की आलोचना, आरोप प्रत्यारोप या श्रेय लेने की होड़ मे बीत जाता है। ख़ासकर बात करें प्रमुख विपक्षी दल की तो उनका काम ही सरकार की खामियां उजागर करना और जनता की आवाज़ उठाना है। लेकिन इस बीच कुछ सुबहें अलग तरह से भी आती हैं।

ऐसी ही एक सुबह थी जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष न तो किसी राजनैतिक रैली में थे न ही कोई धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बल्कि उनके हाथों में गुलाब जामुन से भरा हुआ डिब्बा था जो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके लिए लेकर आए थे। और जीतू पटवारी ने ख़ुद मुँह मीठा करने से पहले अपने आसपास खड़े तमाम लोगों को ख़ुद गुलाब जामुन सर्व किए।

कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब जामुन लेकर पहुंचे

दरअसल आज किसान न्याय यात्रा हरदा में आयोजित थी और जीतू पटवारी उसमें शामिल होने निकले थे। रास्ते में कुछ कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे और उनके हाथों में था गुलाब जामुन का डिब्बा। बस फिर क्या था..थोड़ी देर के लिए कारवां यही रूक गया और सिलसिला शुरू हो गया मीठा खाने-खिलाने का।

जीतू पटवारी ने सबको सर्व की मिठाई

ख़ुद जीतू पटवारी ने डिब्बे से एक एक कर गुलाब जामुन निकाले और कार्यकर्ताओं को खिलाए। किसी से कहा ‘लो काका..आप खाओ’ तो किसी का नाम लेकर उसे दोना थमाया। इसके बाद ख़ुद भी उनका आनंद लिया। इस तरह एक राजनीतिक आंदोलन के लिए जाते समय रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका मुँह मीठा कराया और कुछ देर को कांग्रेस अध्यक्ष ने भी सब छोड़ छाड़कर उनके साथ इन पलों का आनंद लिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews