परीक्षा से मात्र दो दिन पहले MPESB ने बदल दी इस परीक्षा की तारीख, जानें डिटेल

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि MPESB ने 12 जून को आयोजित की जाने वाली एनीमल हसबेंडरी एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंटरेंस टेस्ट 2025 परीक्षा को अचानक दोदिन पहले स्थगित कर नई तारीख की घोषणा कर दी है अब ये परीक्षा 17 जून को होगी ।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि MPESB द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलता है ऐसे ही युवाओं के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है, वो इसलिए कि एमपीईएसबी ने एक परीक्षा की घोषित तारीख से मात्र दो दिन पहले परीक्षा में बदलाव किया है और नई तारीख घोषित की है।

Madhya Pradesh employees selection board Bhopal ने पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा का आयोजन 12 जून 2025 को किया जाना था लेकिन  परीक्षा के सिर्फ दो दिन पहले आज 10 जून को MPESB भोपाल ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख बदल दी।

अब 17 जून को आयोजित की जाएगी परीक्षा 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एनीमल हसबेंडरी एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंटरेंस टेस्ट 2025 (Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Entrance Test 2025) परीक्षा की नई तारीख अब 17 जून 2025 घोषित की है। MPESB ने कहा है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड मंडल की अधिकृत वेबसाईट पर अपलोड किये जायेंगे वहां से डाउनलोड किये जा सकेंगे।

MPESB द्वारा जारी की गई सूचना 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews