जस्टिस मोहम्मद रफीक बने मप्र के 29वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

जस्टिस मोहम्मद रफीक बने मप्र के 29वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस रहे मोहम्मद रफीक मध्य प्रदेश के 29वें चीफ जस्टिस बन गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल पिछले साल 29 सितंबर को रिटायर हो गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय यादव के पास एक्टिंग चीफ जस्टिस का दायित्व रहा। उनका तबादला भी इलाहाबाद हाईकोर्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी| उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री मोहम्मद रफीक को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की प्रार्थना करता हूँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews