ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया आयुष्मान हितग्राही को मदद का आश्वासन, युवक बोला- आभारी हूं

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से संपर्क किया और मदद का आश्वासन दिया है।  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से आयुष्मान कार्ड और दादी की पूरी डिटेल्स भी मोबाइल पर मंगवाई ।इतना ही नहीं इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी(Health Minister Prabhuram Chaudhary) और चिरायु अस्पताल मैनेजमेंट से भी चर्चा की।

सीएम के बयान का असर, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया से आश्वासन मिलने के बाद विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी ने एक दूसरा वीडियो जारी कर धन्यवाद दिया है। युवक ने वीडियो में कहा है कि जैसे ही सिंधिया जी को इस संबंध में पता चला उन्होंने मुझे फोन किया और जानकारी मांगी। मुझे इस बात की खुशी है कि सिंधिया जी जैसे बड़े नेता ने मुझ जैसे सामान्य इंसान से चर्चा की और मदद का आश्वासन दिया है।मैं उनका आभारी हूं

यह भी पढ़े.. NHM CHO Recruitment 2021: मप्र में 2850 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें एप्लाई

दरअसल,आज दोपहर में विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि विगत शुक्रवार को वह अपनी 70 वर्षीय दादी सरजू बाई रघुवंशी को भर्ती कराने चिरायु अस्‍पताल लेकर आया था, लेकिन अस्पताल ने आयुष्‍मान कार्ड से उनका इलाज करने से साफ इंकार कर दिया।योगेंद्र ने वीडियो में कहा कि वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से आयुष्‍मान कार्ड (Ayushman Card) के जरिए दादी का इलाज कराने की मदद की गुहार भी लगाई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews