जब बच्चों को कैरम खेलता देख अपने आप को रोक नही पाए सिंधिया और थामा ‘स्ट्राइकर’, देखें वीडियो

jyotiraditya-sindhiya-played-carrom-with-children-in-guna

भोपाल।

इन दिनों चुनावी समर के बीच नेताओं के अलग अलग रंग और अंदाज देखने को मिल रहे है।नेता हर वो काम करते हुए नजर आ रहे है जिससे जनता आकर्षित हो।  कोई जनता को गाकर लुभा रहा है तो कोई जनता के साथ झूमकर तो कोई बच्चों को साथ खेल खेलकर। ताजा मामला गुना से सामने आया है जहां कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बच्चों के साथ कैरम खेलते हुए नजर आए। सिंधिया के साथ कैरम खेल  बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे।इसका वीडियो खुद सिंधिया ने ट्वीटर पर शेयर किया है।

         दरअसल, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे।इस बार भी इस सीट से कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा है। उन पर इस बार दोहरी जिम्मेदारी है।इसी के चलते सिंधिया आखिरी समय में जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की कोशिश कर रहे है। इसी सिलसिले में सोमवार को सिंधिया गुना का दौरा कर रहे थे, जहां उनकी नजर एक घर में कैरम खेलते हुए बच्चों पर पड़ी और वे सीधा बच्चों के पास चले गए और बच्चों के साथ कैरम खेलने लगे। बच्चे भी सिंधिया को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। कुछ देर यहां रुकने के बाद सिंधिया जनसंपर्क के लिए निकल गए।

इसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “गुना जो मेरा परिवार है, वहां छोटे बच्चों के साथ कैरम खेलने का मजा उठाया। लक्ष्य के प्रति बच्चों के समर्पण को देखकर ये विश्वास हो गया कि क्षेत्र का भविष्य योग्य हाथों में है। इनको प्रोत्साहन देने की जिम्मेदारी परिवार के मुखिया होने के नाते मेरी है, जिसे मैं अपना धर्म मानता हूं।”

गुना जो मेरा परिवार है, वहां छोटे बच्चों के साथ कैरम खेलने का लुत्फ़ उठाया।
लक्ष्य के प्रति सचेत इन बच्चों को देखकर ये विश्वास हो गया कि क्षेत्र का भविष्य योग्य हाथों में है।
इनको प्रोत्साहन देने की जिम्मेदारी परिवार के मुखिया होने के नाते मेरी है, जिसे मैं अपना धर्म मानता हूँ। pic.twitter.com/FVSgh8yiPG

— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) May 6, 2019

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews