बंगाल में विजयवर्गीय को भीड़ ने घेरा, ट्वीट कर कहा- SP और DG नहीं उठा रहे फोन

KAILASH VIJAYVARGIYA

भोपाल| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं| वहां मुर्शिदाबाद में भीड़ ने उनको घेर लिया है। विजयवर्गिय ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और एक लाइव वीडियो जारी किया है। उन्‍होंने कहा है कि मुझे भीड़ ने घेर लिया है। एसपी और डीजी भी फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते कुछ भी हो सकता है, यहाँ किसी की जान सुरक्षित नहीं है| 

बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि, “मुर्शिदाबाद जाते हुए मुझे नवग्राम के पास मुस्लिमों की बड़ी भीड़ ने घेर लिया है। मेरी गाडी के दोनों तरफ भीड़ जमा है। प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा! SP और DG भी फ़ोन नहीं उठा रहे! पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते कुछ भी हो सकता है! यहाँ किसी की जान सुरक्षित नहीं है!” 

एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि विपक्ष के नेताओं की जान सुरक्षित नहीं कही जा सकती! मुर्शिदाबाद जाते हुए नवग्राम के पास मेरी गाड़ी को हज़ारों मुस्लिमों ने घेर लिया है। अभी भी मैं भीड़ से घिरा हुआ हूँ। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘मुर्शिदाबाद जाते हुए नवग्राम के पास मुस्लिमों की भीड़ ने रिक्शा सामने अड़ाकर हमारा रास्ता रोक दिया। भीड़ की उग्रता देखकर लगता है कि इन्हें भड़काकर हमारे खिलाफ किया गया है। प्रशासन की लापरवाही इससे नजर आती है कि कोई फोन तक नहीं उठा रहा!’

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews