बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव बोले नहीं खत्म होने देंगे तीन तलाक कानून

kailash-vijaywargiye-attack-on-congress-on-triple-talak

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर तीन तलाक पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कहा कि वह तीन तलाक कानून को हटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने ट्वीट किया, मैं देश की सभी मुस्लिम बहनों-बेटियों को ये भरोसा देना चाहता हूं कि तीन तलाक कानून को हटने नहीं दिया जाएगा। बीजेपी, महिलाओं के अधिकार के लिए, महिलाओं को न्याय के लिए, पूरी तरह प्रतिबद्ध है :पीएम श्री @narendramodi जी

दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी ने एक अल्पसंख्यक अधिवेश न में कहा था कि अगर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी तो वह तीन तलाक कानून खत्म कर देगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता ने कहा था कि, ‘‘मोदीजी ने मुस्लिम महिलाओं को मुस्लिम आदमियों से लड़ाने का काम किया। हमने ट्रिपल तलाक कानून का विरोध इसलिए किया, क्योंकि वह एक और हथियार है मुसलमान पुरुषों को जेल और थाने मेें खड़ा करने का। 2019 में हमारी सरकार बनेगी और हम इस कानून को खारिज करेंगे।’’


Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews