कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान, कहा- ‘भारत महान नहीं, बदनाम है’

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) का एक और बयान विवादों में घिर रहा है, जिसमें उन्होने कहा है कि “भारत महान नहींं, भारत बदनाम है।” सतना के मैहर पहुंचे कमलनाथ ने एक पत्रकार द्वारा भारत की छवि को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही, जिसने अब तूल पकड़ लिया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने इस बयान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि “मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा।”

कमलनाथ का “आग लगा दो” वाला बयान अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उनके एक और बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इसमें कमलनाथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हुए नजर आ रहे हैं “मैं तो कह रहा हूं भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। आज सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। मुझे तो किसी ने न्यूयॉर्क से फोन किया कि भारत के लोग जो टैक्सी चलाने वाले हैं, कोई उनकी टैक्सी में बैठने को तैयार नहीं हैं।”

जाहिर है इस बयान पर बवाल तो मचना ही था। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर कमलनाथ के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनपर जमकर प्रहार किया है। उन्होने लिखा है कि “मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा। लेकीन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आएगा। आप जैसों को तो गोस्वामी तुलसीदास दी कहकर गए हैं- जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकि मति पहले हर लेही।” इस तरह कैलाश विजयवर्गीय ने सीधे सीधे ये कह दिया है कि कमलनाथ की बुद्धि खराब हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews