कमलनाथ का आरोप- ड्रग्स के जहर में डूब रहा है मध्यप्रदेश, पूछा ‘राज्य सरकार और पुलिस क्या कर रही है’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि प्रदेश ड्रग्स के जहर में डूबता जा रहा है और युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों तक नशे की पहुंच, पार्टी कल्चर में सिंथेटिक ड्रग्स का बोलबाला और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क राज्य को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस निष्क्रिय है।
Madhya Pradesh Farmers

Kamal Nath

कमलनाथ ने ड्रग्स के मुद्दे बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश आज नशे के जहर में डूबता नजर आ रहा है। ड्रग्स का कारोबार इतनी तेजी से फैल रहा है कि युवा पीढ़ी का भविष्य संकट में पड़ गया है। इसी के साथ सवाल उठाया कि क्यों हर बार दूसरे राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मध्यप्रदेश में घुसकर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या स्थानीय इंटेलिजेंस फेल हो गई है या ऊपर से दबाव है कि बड़े माफिया को न छुआ जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में भोपाल और आसपास के इलाके सिंथेटिक ड्रग्स के नए हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गुजरात एटीएस और मुंबई पुलिस जैसी बाहरी एजेंसियों ने कई बड़ी कार्रवाई की, जिनमें करोड़ों की कीमत की ड्रग्स जब्त हुईं है। बावजूद इसके नशे के कारोबार पर रोक लगती नहीं दिख रही।

कमलनाथ ने ड्रग्स के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल के दिनों में हुई बड़ी-बड़ी जब्तियां इस समस्या की गंभीरता को उजागर करती हैं, लेकिन सवाल यह है कि राज्य सरकार और पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने पूछा कि ‘क्यों हर बार दूसरे राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मध्यप्रदेश में घुसकर छापेमारी कर रही हैं? क्या स्थानीय इंटेलिजेंस फेल हो गई है, या ऊपर से दबाव है कि बड़े माफिया को न छुआ जाए?’

पुलिस पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में ड्रग्स का कारोबार इतनी तेजी से फैल रहा है कि युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में नशे की पहुंच, पार्टी कल्चर में सिंथेटिक ड्रग्स का बोलबाला और अंतरराष्ट्रीय माफिया के नेटवर्क..यह सब मध्यप्रदेश को निगल रहा है। इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews