
MP Election 2023 Result : मध्य प्रदेश में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस परेशान है और हार के कारणों को तलाश रही है, अभी तक एक्जिट पोल को नजरंदाज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की जीत दिखाने वाले एक्जिट पोल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिसे पहले से परिणाम पता था उसने ही बनाया होगा, उधर भाजपा ने इसपर तंज कसा है।
हार के कारणों को तलाश रही कांग्रेस
मध्य प्रदेश में इस बार 163 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी फिर सरकार बनाने में कामयाब हो गई और कांग्रेस मात्र 66 सीटों पर ही सिमट कर रह गई, इतनी बड़ी हार के बाद कांग्रेस इस पर मंथन कर रही है और हार के कारण तलाश रही है, इस बीच प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने परिणामों पर कई सवाल खड़े किये।
कमलनाथ का सवाल विधायक को उसके ही गाँव में 50 वोट मिले ये कैसे संभव?
मीडिया ने कमलनाथ से जब बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ विधायक मिले जिन्होंने कहा कि मुझे अपने ही गाँव में मात्र 50 वोट मिले, ये कैसे संभव हो सकता है? एक्जिट पोल के सवाल पर कमलनाथ ने कहा ये माहौल बनाने के लिए ही किया था, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसे पहले से परिणाम पता था उसने ही एक्जिट पोल बनाया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कसा तंज
कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा ने तंज कसा है , भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट किया – “कमलनाथ जी, जनता को राक्षस तो आपके कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ही कहा था न, उन्हें Telma-AM जरूर भिजवा दीजिए। खैर, ये बता दीजिए कि विलाप बंद कर ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ की तैयारी कब से शुरू होगी?
कमलनाथ जी, जनता को राक्षस तो आपके कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ही कहा था न! उन्हें Telma-AM जरूर भिजवा दीजिए।
खैर, ये बता दीजिए कि विलाप बंद कर 'कांग्रेस खोजो यात्रा' की तैयारी कब से शुरू होगी? https://t.co/zkPwazNhg1
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) December 5, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

