MP Election : पटवारियों को लेकर कमलनाथ की बड़ी घोषणा- कांग्रेस की सरकार बनते ही करेंगे 2800 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन योजना भी करेंगे लागू

kamal nath

MP Election 2023/Kamalnath/MP Patwari : मप्र विधानसभा चुनाव से पहले पटवारियों को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ी घोषणा की है। कमलनाथ ने ऐलान किया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पटवारियों का ग्रेड पे 2800 किया जाएगा। वही प्रदेश में पूरानी पेंशन योजना भी लागू की जाएगी। बता दे कि पिछले 13 दिनों से पूरे प्रदेश के ज़िला मुख्यालयों पर पटवारी वेतन विसंगति , क्रमोन्नती , पदोन्नति सहित अन्य माँगो को लेकर हड़ताल कर रहे है, लेकिन अबतक सरकार की तरफ से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है।

कमलनाथ ने पटवारियों को लेकर किए बड़े ऐलान

आज शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पटवारियों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ना सिर्फ उनसे मुलाकात की बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। कमलानथ ने कहा कि  कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस  लागू होगी। पटवारियों को 2800 पे स्केल देने का आदेश दिया जाएगा। चुनाव से पहले कमलनाथ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने और पटवारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान कर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

शिवराज पर साधा निशाना

कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को डबल घोषणावीर बताते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार सिर्फ़ घोटालेबाज़ों के साथ  है। 25 साल से संघर्षरत पटवारियों की समस्या सिर्फ़ तीन महीने के बाद ख़त्म होगी। तीन लाख तीस हज़ार के कर्ज़े में मध्यप्रदेश की मौजूदा सरकार। मध्ययप्रदेश के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को उसका हक़ मिलेगा।

उपचुनाव में भाजपा की हार पर बोला हमला

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि  उपचुनावों में जिस प्रकार भाजपा को उप्र, झारखंड, प. बंगाल से लेकर केरल व अन्य जगह विधानसभा व ज़िला पंचायत तक के उपचुनावों में हर तरफ़ पराजय मिली है, वो भाजपा की नफ़रत भरी और देश-समाज को बाँटनेवाली राजनीति की ही ‘चतुर्दिक हार’ है।जनता ने राजनीति को व्यापार बना देनेवाली भाजपाई सोच को परास्त किया है। ये मनोवैज्ञानिक रूप से भी भाजपा की हार है।सच्चे देशप्रेम ने झूठे राष्ट्रवाद को हरा दिया है।ये नतीजे एक नयी जनक्रांति का ऐलान हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews