कमलनाथ का दावा-‘140 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’, दिग्गी ने की यह भविष्यवाणी

-Kamal-Nath-claim-will-win-more-than-140-seats-Digvijay-prediction-different-

NEW DELHI, INDIA – MAY 22: Congress General Secretary and Rajya Sabha MP Digvijay Singh addressing a press conference after the completion of one year of Modi Government at AICC on May 22, 2015 in New Delhi, India. Targetting the one-year rule of Modi government, Congress General Secretary said that while the Prime Minister is […]

भोपाल| मध्य प्रदेश में मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों के अलावा आम जनता को भी चुनाव परिणाम का इन्तजार है| जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है यह 11 दिसम्बर को पता चल जाएगा| लेकिन दिग्गज नेताओं को अपनी जीत पर भरोसा है| यह दावे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की ओर से किये जा रहे हैं, कि उनकी सरकार बन रही है| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 140 से अधिक सीटों पर जीत मिलने का दावा कर चुके हैं, वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस 126 से 132 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी| 

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है| मतदान के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भगवान् चाहेगा तो सरकार जरूर बनेगी| अब उन्होंने खुलकर कहा कि मैं पिछले एक साल से पूरे प्रदेश में घूम रहा हूं| मैं विश्वास से कह सकता हूं कि कांग्रेस 126 से 132 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बना रही है| 

दिग्विजय सिंह का दावा कमलनाथ के दावे से उल्टा है। वोटिंग समाप्त होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया था कि कांग्रेस इस बार 140 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि एमपी में शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह जीते|  ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस पर भरोसा नहीं है, लेकिन मोदी खुद चाहते हैं कि यह तीनों नेता हारे तो ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होगी, क्योंकि ईवीएम की चाबी मोदी के पास है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews