कमलनाथ को वापसी का भरोसा, उपचुनाव में 20-22 सीटें जीतने का दावा

कमलनाथ

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) संकटकाल के बीच मध्य प्रदेश में सरकार का भविष्य 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव तय करेंगे| कोरोना काल के चलते खुलकर भले ही सियासी दल सामने नहीं आ रहे हों लेकिन अंदरखाने तैयारियां चल रही हैं, रणनीतियां बनाई जा रही है| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने तो यह दावा कर दिया है कि उपचुनाव (By-election)में कांग्रेस 20-22 सीटें जीतेगी|

दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से मुखातिब हुए और कई मुद्दों पर उन्होंने जवाब दिए| इस दौरान उपचुनाव को लेकर कमलनाथ ने कमबैक पर कहा कि जनता दोबारा हम पर भरोसा करेगी और हमारी सरकार बनवाएगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा के 24 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव में कांग्रेस को 20-22 सीटें मिलेगी, चुनाव में यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश की जनता क्या चाहती है।

रोचक होंगे उपचुनाव, तैयारियां शुरू
उपचुनाव को लेकर सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं| कांग्रेस जहां एक बार फिर वापसी की उम्मीद जगाये हुए है| वहीं भाजपा अपने सभी सीटें जीतने के विश्वास से भरी हुई है| कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों की सीटों पर चुनाव देखने लायक होगा| उपचुनाव में साफ़ हो जाएगा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का फैसला जनता को कितना पसंद आया| भाजपा के लिए टिकट वितरण और स्थानीय नेताओं को साधना बड़ी चुनौती साबित होगी| वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों के लिए अभी से मैदान संभाल लिया है और फोन पर ही वे कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews