कमलनाथ ने बुलाई विधायक दल की बैठक, अंतिम रणनीति की तैयारी

कमलनाथ ने बुलाई विधायक दल की बैठक, अंतिम रणनीति की तैयारी

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होने जा रही है, माना जा रहा है कि इसमें कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। इससे पहले गुरूवार देर शाम भी सीएम निवास पर विधायक दल की बैठक हुई थी।

फ्लोर टेस्ट से पहले 12 बजे सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। स्पीकर द्वारा गुरूवार देर रात कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये जाने के बाद कांग्रेस मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी हार मानने वाले अंदाज़ में कह दिया है कि कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। लेकिन जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने उनके इस बयान को क्रॉस करते हुए कहा है कि हमार संपर्क में कई बीजेपी विधायक हैं और हम फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेंगे। इस बीच लगातार ये अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएम कमलनाथ आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन एक बार फिर सीएम कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई है और माना जा रहा है कि सरकार बचाने के लिये यहां अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews