एक साल पूरा होने पर किसानों को कमलनाथ की सौगात, कल से शुरू होगा ऋण माफी का दूसरा चरण

एक साल पूरा होने पर किसानों को कमलनाथ की सौगात, कल से शुरू होगा ऋण माफी का दूसरा चरण

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कमलनाथ सरकार अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। 17 दिसंबर से प्रदेश भर में किसान ऋण माफी का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। दूसरे चरण में करीब 12 लाख किसानों के खाते में ऋण माफी के पैसे डाले जाऐंगे। 

सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋण माफ़ी का दूसरा चरण 17 दिसम्बर मंगलवार से शुरू होगा। जिसमें करीब 12 लाख किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही जीएसटी पंजीयन की सीमा 20 लाख से 40 लाख तक कर दी है। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आज कमलनाथ सरकार के एक साल पूरे हो गए है और इस एक साल में जनता का विश्वास कमलनाथ सरकार पर बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में किए गए सभी बड़े वादे 1 साल के भीतर हमारी सरकार ने पूरे किये और जनता के साथ साथ उद्योगपतियों का भी विश्वास जीता है। 

शिव ‘राज’ में बढ़े माफिया 

मप्र में बढ़े माफिया राज के लिए पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर आरोप लगाते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 साल में माफिया राज स्थापित हुआ है। लेकिन कमलनाथ सरकार माफियाओं के खिलाफ सख्त है। इसी के तहत प्रदेशभर में माफिया को लेकर कार्यवाई जारी है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews