कमलनाथ सरकार का आदेश निरस्त, अब SP कर सकेंगे TI के तबादले

कमलनाथ सरकार का आदेश निरस्त, अब SP कर सकेंगे TI के तबादले

भोपाल।

सत्ता में आते ही प्रदेश की शिवराज(shivraj) सरकार ने कमलनाथ(kamalntah) सरकार का एक और फैसला पलट दिया है। शिवराज सरकार ने कमलनाथ सरकार के पीएचक्यू(PHQ) के आदेश को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद जिले के अंदर अब टीआई(TI) के ट्रांसफर(transfer) पुलिस अधीक्षक कर सकेंगे।

दरअसल शिवराज सरकार ने पूर्व के कमलनाथ सरकार के पीएचक्यू के आदेश को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद अब जिले के अंदर टीआई के ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक कर सकेंगे। इससे पहले कई पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी आ रही थी। वहीँ कई जिलों में थाना प्रभारी एसपी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

बता दें कि सत्ता में आते ही कमलनाथ सरकार ने पुलिस अधीक्षकों से टीआई के ट्रांसफर के अधिकार वापस ले लिए थे। जिसके नियम ये थे कि तबादला बोर्ड की दो-तीन महीने में बैठक होती थी और उसके निर्णय के आधार पर ही तबादले का आदेश जारी किया जाता था। जहाँ आवेदक की जहां तैनाती है, पहले वहां के एसपी को अपना आवेदन देने होते थे। जबतक एसपी की अनुशंसा नहीं होगी पुलिस मुख्यालय तबादले के अनुरोध पर विचार नहीं कर सकता था। जिस अधिकार को कमलनाथ सरकार वापस ले लिया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews