प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कमलनाथ सरकार ने टाटा ट्रस्ट के साथ किया MOU

प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कमलनाथ सरकार ने टाटा ट्रस्ट के साथ किया MOU

भोपाल।

प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपल्बध कराने के लिए कमलनाथ सरकार (Kamalnath government) ने दोराबजी टाटा ट्रस्ट (Tata trust) के साथ एक एमओयू (mou) पर हस्ताक्षर किए। एम.ओ.यू. के तहत प्रदेश में आरोग्यम हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर्स के माध्यम से प्रदेश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट (tulsiram silawat) उपस्थित थे। राज्य सरकार की और से मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती (mohanti) और दोराबजी टाटा ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट तथा पूर्व मुख्य सचिव श्री विजय सिंह (vijay soigh) ने हस्ताक्षर किये। परियोजना के क्रियान्वयन की समय-समय पर मॉनीटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सर दोराबजी ट्रस्ट की ओर से एक समिति बनाई जाएगी।

सीएम कमलनाथ (Kamalnath) ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से इस दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सा (modern medicine) का लाभ लोगों तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सुनिश्चित डिलेवरी के लिए एक मजबूत निगरानी तंत्र और नई सोच के साथ काम करने की जरूरत है।

चार साल बाद खुलेंगे 500 सेंटर्स

Mou साइन होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग एवं सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट प्रदेश के 23 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में प्रारंभिक तौर पर प्रत्येक जिले में 5 अर्थात कुल 115 चिन्हित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स के क्षेत्र में तकनीकी एवं प्रबंधकीय सहयोग से काम किया जाएगा। चौथे वर्ष में टाटा ट्रस्ट 500 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करेगा। इनमें से प्रत्येक जिले के एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलेक्ट्रानिक रिकार्ड सेव रखा जाएगा। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, हाईपरटेंशन, डायबिटीज तथा कैंसर के केसे के रेफरल और जरूरी फॉलो-अप से जुड़े काम में भी टाटा ट्रस्ट सहयोग प्रदान करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews