SC-ST वर्ग को लेकर कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला

SC-ST वर्ग को लेकर कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एससी-एसटी वर्ग के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने दुष्कर्म मामलों में SC – ST वर्ग के पीड़ितो की मदद को लेकर यह फैसला लिया है। बलात्कार के मामलों में SC-ST वर्ग के पीड़ितों को 1 से 8 लाख रुपये तक की आर्थिक मद्द दी जायेगी| थाने में FIR दर्ज होते ही 25 फीसदी राशि पीड़ितों को मिलेगी| जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी|

शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि SC – ST वर्ग को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दुष्कर्म में मामलों में SC – ST वर्ग के पीड़ितो की मदद को लेकर फैसला लिया है। जिसके तहत सरकार अब पीड़ितों को 1 से 8 लाख रुपये तक की मदद देगी। वही मृतक की पत्नी या फिर अन्य आश्रितों को 5 लाख रुपए की मदद तब तक मिलेगी जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिल जाती है। एफआईआर दर्ज होते ही सहायता राशि का 25 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा। पीड़ित परिवार के बच्चों को पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई भी सरकार कराएगी। ह्त्या और बलात्कार के मामलों में एससी-एसटी वर्ग के पीड़ितों को आर्थिक मदद मिलेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews