कमलनाथ सरकार के फैसलों पर नजर, शिवराज ने बनाई समिति

कमलनाथ सरकार के फैसलों पर नजर, शिवराज ने बनाई समिति

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के आखिरी 6 महीने के दौरान लिए गए फैसलों की जांच के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया था| अब सरकार ने मंत्री परिषद समिति बनाई है| जो 23 मार्च से छह माह पूर्व तक के मंत्री परिषद् निर्णयों की समीक्षा करेगी|

मई महीने में ग्रुप और मिनिस्टर्स द्वारा शुरू की गई कार्रवाई भी इस मंत्री परिषद् समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी| अपर मुख्य सचित्व, सामान्य प्रशासन विभाग समिति के समन्वयक होंगे| समिति द्वारा निर्णयों की समीक्षा कर वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा|

कमलनाथ सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए बनाई गई कैबिनेट कमेटी को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है| ऐसी चर्चा है कि कमलनाथ सरकार की ओर से आखिर के 6 महीने में लिए गए फैसलों की समीक्षा के बाद शिवराज सरकार ज़रूरत पड़ने पर उसे रद्द भी कर सकती है या बदलाव कर सकती है| भाजपा सरकार के दुबारा सत्ता में आने से ठीक पहले कमलनाथ ने कई बड़े फैसले और नियुक्तियां भी की थी|

समिति में इन मंत्रियों को बनाया सदस्य

1.डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री
गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग

2.जगदीश देवड़ा, मंत्री
वाणिज्यिक कर, वित्त योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग

3.बिसाहूलाल सिंह, मंत्री
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

4.गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री
राजस्व, परिवहन विभाग

5.बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री
खनिज साधन, श्रम विभाग

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews