कमलनाथ सरकार के फैसलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों से दस्तावेज मंगाए

कमलनाथ सरकार के फैसलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों से दस्तावेज मंगाए

भोपाल| सत्ता में आते ही भाजपा सरकार (BJP Government) ने पूर्व की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के कामकाजों की फाइलें खोल दी हैं| पिछली सरकार के छह महीनों में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए मंत्री समूह (Group Of Ministers) की बैठक सोमवार को मंत्रालय में हुई| बैठक में गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल मौजूद रहे| वहीं बैठक में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास अशोक शाह, प्रमुख सचिव जल संसाधन डी.पी. आहूजा भी मौजूद रहे|

मंत्री समूह की बैठक अगले सप्ताह पुन: आयोजित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को समस्त आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। सरकार ने पिछले दिनों कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के आखिरी 6 महीने के दौरान लिए गए फैसलों की जांच के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (Group Of Ministers) का गठन किया है| तीन सदस्यीय समिति ने इसकी जांच शुरू कर दी है| अगली बैठक अगले सप्ताह के लिए निर्धारित की गई है| अगली बैठक में अफसरों को इस विषय पर पूरा ब्यौरा देना होगा और दस्तावेजों के आधार पर पूर्व सरकार के फैसलों की छानबीन की जाएगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews