शिवराज के मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने की ये मांग

शिवराज के मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने की ये मांग

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान के सीएम बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। कमलनाथ ने लिखा है कि प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बनने पर मैं शिवराज सिंह चौहान को बधाई देता हूं साथ ही उम्मीद करता हूं कि विगत 15 माह में कांग्रेस द्वारा शुरू किये गए जनहितैषी कार्यों, निर्णयों और योजनाओं को प्रदेश हित में वे आगे बढ़ाएंगे।

अपने तीन अलग अलग ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा है कि आज से हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए नई सरकार के जनहितैषी कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे व सरकार के हर कार्य व निर्णय पर नजर भी रखेंगे। वहीं उन्होने अपने अगले ट्वीट में कहा कि प्रदेश हित, जन हित व किसान हित के लिये हमारे द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना व निर्णय को यदि राजनीतिक दुर्भावना से रोका गया तो हम उसे सहन नहीं करेंगे और जनता के साथ मिलकर उचित फोरम पर उसका विरोध भी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews