मप्र में आचार संहिता हटते ही होगी कमलनाथ कैबिनेट की बैठक

-Kamal-Nath-meeting-after-the-removed-code-of-conduct-in-MP

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए अचार संहिता लगने के बाद से ही सरकार के काम काज अटके हुए हैं| प्रदेश में आचार संहिता हटते ही कैबिनेट बैठक होगी। राज्य सरकार ने बैठक बुलाने की पूरी तैयारी कर ली है। लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को आएंगे, इसके बाद आचार संहिता हटते ही 25 मई को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें करीब तीन दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। 

10 मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की वजह से कैबिनेट बैठक नहीं बुलाई गई है। बताया गया कि चुनाव बाद होने जा रही महत्वपूर्ण बैठकों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होना है। जिसमें कई विभागों से जुड़ी नीतियां हैं, जिसमें संशो��न किया गया है। बैठक में करीब तीन दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews