कमलनाथ का कार्यकर्ताओं को संदेश, “अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी हैं”

kamal nath MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम की तारीख नजदीक आ रही है, सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि सरकार किसकी बनेगी, भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी अपनी पार्टी की सरकार बनाने के दावे मतदान से बहुत पहले से कर रहे हैं, पिछले दिनों सामने आये कुछ सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनाते दिखाई गई लेकिन आज जो एक्जिट पोल सामने आ रहे ही उसमें परिणाम भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है, अब ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी  कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहित करते हुए एक ट्वीट किया है।

एक्जिट पोल के नतीजों से गर्माया सियासी माहौल 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को कांग्रेस कार्यकर्ता भावी मुख्यमंत्री मानते हैं, कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरह ही पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है लेकिन आज जो कुछ एक्जिट पोल के नतीजे सामने आये उसने सियासी माहौल को पलट दिया है, माहौल को भांपते हुए कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उन्हें अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत, दिया अर्जुन का उदाहरण 

कमलनाथ ने ट्वीट किया – “कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूँ, आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी हैं। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews