पटवारियों को लेकर कमलनाथ के मंत्री का बड़ा ऐलान

पटवारियों को लेकर कमलनाथ के मंत्री का बड़ा ऐलान

भोपाल।
इन दिनों प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक्शन मोड मे काम कर रही है। डॉक्टरों ,संविदाकर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद सरकार ने पटवारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार जल्द ही पटवारियों की नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में है । कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने ऐलान किया है कि सरकार हर पंचायत में एक पटवारी को नियुक्त करेगी।आज मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि राज्य की हर पंचायत में अब पटवारी होगा। इसके लिए जल्द ही नई 4000 भर्तियां निकाली जाएंगी। इसके साथ ही पीसी शर्मा ने बताया कि 2017 में हुई पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

दरअसल पूरे प्रदेश में 19000 पटवारियों के पद स्वीकृत हैं जबकि 22695 ग्राम पंचायत। इस खाली स्थान को भरने के लिए 4000 पटवारियों के पद और आ सकते हैं। ये प्रस्ताव पहले मंत्री परिषद और उसके बाद वित्त विभाग को जाएगा। उसके बाद मंजूरी मिलने पर भर्ती के लिए यह पद व्यापम को सौंपी जाएंगे जिसे परीक्षाओं के आयोजन में 6 माह का समय लग सकता है। इसके बाद पटवारियों की भर्ती की जाएगी। हालाकि पिछली सरकार ने 9235 पदों की भर्ती परीक्षा 2017 में की थी जिसकी 11वीं काउंसिल 18 फरवरी को होनी है। इसमें भी कई विसंगतियां सामने आ रही है। क्योंकि हर बार काउंसलिंग से पहले नियुक्ति ले चुके पटवारियों को अपग्रेडेशन का मौका दिया गया है। जबकि यह प्रक्रिया पूरी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार का मानना है कि हर ग्राम पंचायत में अगर पटवारी की नियुक्ति हो जाती है तो राजस्व समस्याऐ ऑन द स्पॉट निपटाने में बड़ी मदद मिलेगी।

वही मंत्री पीसी शर्मा ने आइफा के आयोजन को लेकर कहा कि आइफा प्रदेश को दुनिया में अलग पहचान दिलाएगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी। औद्योगिक संस्थानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगी इस पर सरकार काम कर रही है।औद्योगिक संस्थानों को अब सस्ती बिजली भी उपलब्ध कराई जाएगी, इस पर सरकार काम कर रही है। साथ ही मंत्री ने आज दिल्ली में हो रहे सीएम कमलनाथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस को लेकर कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश में और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। 36 टेक्सटाइल 41 फ़ूड प्रोसेसिंग के उद्योगपतियों से सीएम बातचीत करेंगे। तीर्थदर्शन ट्रेनों के केंद्र से बकाया राशि रहने पर बंद करने के मामले में मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ट्रेनों को बंद नहीं, आगे बढ़ाया गया है।आने वाले दिनों में यह ट्रेनें चलेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews