कमलनाथ ने कहा ‘मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है’, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री पांढुर्णा में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहां उन्होंने एमपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी के साथ उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर सवाल उठाते हुए कहा कि निवेश विश्वास से आता है, सम्मेलनों से नहीं।
Former CM Kamal Nath

Kamal Nath Attacks MP Government : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है। पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा कि निवेश सम्मेलन के नाम पर एमपी सरकार लोगों को बहला रही है। उन्होंने कहा कि निवेश विश्वास से आता है, सम्मेलन से नहीं आता।

पांढुर्णा में जिला कांग्रेस कमेटी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट हैं और बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका निभाएं और जनता तक कांग्रेस की नीतियां और सरकार की विफलताएं पहुंचाने का काम करें। इस अवसर पर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

कमलनाथ ने कहा ‘MP भ्रष्टाचार की राजधानी बना’

कमलनाथ ने पांढुर्णा में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश अब भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है, जहां बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कमलनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कहा कि निवेश विश्वास से आता है, न कि सम्मेलनों से। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि जब वो मुख्यमंत्री थे तो सम्मेलनों के बजाय देश के प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया था।

कार्यकर्ता सम्मेलन में नकुलनाथ भी शामिल हुए

इस सम्मेलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी भाग लिया। उन्होंने पांढुर्णा को जिला घोषित किए जाने के एक साल बीत जाने के बाद भी वहां सही तरीके से विकासकार्य न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति से जिला नहीं बनता है, बल्कि इसके लिए ठोस विकास कार्यों और निवेश की आवश्यकता है जो वर्तमान सरकार ने अब तक नहीं किया है। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के अंदर किसी तरह का मतभेद नहीं है और सभी एकजुट होकर नए परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews