
भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि उनके पास बहुमत है तो वो सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाये, उन्हें रोका किसने है। कमलनाथ ने कहा कि हम अपना बहुमत साबित कर देंगे। उन्होने कहा कि हमने तीन बार अपना बहुमत साबित किया है और बीजेपी को अगर लगता है तो वो अविश्वास प्रस्ताव ले आये, हम बहुमत साबित करेंगे।
विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित होने के बाद सीएम कमलनाथ मीडिये से चर्चा करते हुए ये बात कही। इससे पहले कमलनाथ लगातार कहते रहे हैं किबीजेपी ने उनके विधायकों को बंदी बनाया है और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। कमलनाथ ने एक बार फिर भरोसा जताया कि वो अपना बहुमत साबित करेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

