नई सरकार बनने तक कार्यवाहक CM के पद पर बने रहेंगे कमलनाथ

नई सरकार बनने तक कार्यवाहक CM के पद पर बने रहेंगे कमलनाथ

भोपाल।फ्लोर टेस्ट के पहले कमलनाथ ने हार स्वीकार कर ली है और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ ने पहले प्रेसवार्ता में इसका ऐलान किया फिर राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।इस दौरान राज्यपाल ने उनसे कहा कि जब तक नई सरकार नही बन जाती आप कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे। अब जबतक बीजेपी सरकार बनाने का दावा नही करती कमलनाथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे।

इस दौरान नीतिगत फैसले नही लिए जाएंगे।राजभवन से निकलने के बाद कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की उम्मीदों और विश्वास की हार हुई है , लोभी और प्रलोभी जीत गए हैं । मध्यप्रदेश के आत्मसम्मान को हराकर कोई नहीं जीत सकता। मैं पूरी इच्छाशक्ति से मध्यप्रदेश के विकास के लिए काम करता रहूँगा।वही माना जा रहा है कि राज्यपाल बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण दे सकती है। अब सबकी निगाहें प्रदेश पर है कि अगल किसकी सरकार बनेगी और अगल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews