कलेक्टरों को कमलनाथ की चेतावनी ‘कोर्ट में करेंगे मामला दायर’

kamalnath

Kamal Nath Wrote Letter To The Collectors : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सभी सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलेक्टरों) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने लिखा है कि भाजपा विरोधी मतदाताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश बंद की जाए। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाव में भाजपा विरोधी मतदान केंद्रों को जानबूझकर संवेदनशील बनाया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कलेक्टरों के खिलाफ वो न्यायालय में मुकदमा दायर करेंगे।

कमलनाथ ने लिखा पत्र

“मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नवंबर-दिसंबर 2022 में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस संबंध में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जिला स्तर जिला निर्वाचन अधिकारी को इस तरह के पत्र भेजे गए हैं, जिनमें जानबूझकर कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिन मतदाताओं का समूह भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं करता है, उनके मतदान केंद्रों को जानबूझकर मौजूदा जगह से दूर करने और संवेदनशील बनाए जाने का षड्यंत्र किया जा रहा है।” मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को लिखे पत्र में यह बात कही। उन्होने कहा कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली है की गरीब बस्तियों, अनुसूचित जाति, जनजाति क्षेत्रों एवं अल्पसंख्यक क्षेत्रों के मतदाताओं को उनके मतदान क्षेत्रों से दूर मतदान केंद्र आवंटित किए जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वह मतदान ही ना कर पाएं।

नियम विरूद्ध कार्य पाए जाने पर जाएंगे अदालत

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अनधिकृत रूप से अनुचित लाभ प्राप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारियों से आग्रह किया कि वे चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए ही मतदान केंद्रों को संवेदनशील बनाने के बारे में कोई फैसला करेंगे। अगर कोई मतदान केंद्र पहले कभी संवेदनशील नहीं रहा है तो उसे अचानक बिना किसी कारण के संवेदनशील नहीं बनाया जाए। कमलनाथ ने सभी कलेक्टरों से आग्रह किया कि वह जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे और किसी भी तरह सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में या नियमों के विरुद्ध कार्य नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि अगर कोई कलेक्टर नियम विरुद्ध कार्य करता है तो उसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे या अन्य जो उचित कार्रवाी होगी उसे किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews