कमलनाथ ने शिवराज को लिखा पत्र, भूख से हुई मौत की ज्यूडिशियल जांच की मांग

कमलनाथ ने शिवराज को लिखा पत्र, भूख से हुई मौत की ज्यूडिशियल जांच की मांग

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर भूख से मौत के मामले पर जांच की मांग की है। धामनोद के ग्राम दूधी में 54 वर्षीय सुंदरलाल की कथित भूख से मौत होने पर कमलनाथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग ही है। वहीं उन्होने मृतक के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने के साथ इस मामले की ज्यूडिशियल जांच की मांग भी की है।

कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा है कि धामनोद की ग्राम पंचायत में 55 वर्षीय नागरिक की भूख से मृत्यु का उन्हें बेहद दुख है। देश में भोजन के अधिकार का कानून होते हुए भी राज्य में भूख से मृत्यु होना निंदनीय तो है इसके साथ ही यह संकेत है कि जिन व्यवस्थाओं का दावा सरकार कर रही है वह नागरिकों तक नहीं पहुंच पा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के माथे पर निश्चित ही यह कलंक है। पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि दिवंगत सुंदरलाल पिता रतनलाल की मृत्यु के प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। और साथ ही उनके परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दें ताकि वह भी भूख के शिकार ना हो जाए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि प्रदेश में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बना रहे इस वजह से कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यह मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews