कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, महिला रसोइयों के लिये की ये मांग

MP Politics

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouham) को एक पत्र लिखकर महिला रसोइयों (women cook) का बकाया वेतन देने की मांग की है। बता दें कि प्रदेश में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों का मिड डे मिल (mid day meal) तैयार करने के लिए 2 लाख 10 हजार से अधिक महिला रसोइया नियुक्त की गई हैं।

ये भी पढ़िये- MP Board : 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिये ये बड़ा निर्णय, आदेश जारी

कमलनाथ ने लिखा है कि मध्यप्रदेश स्व सहायता समूह संगठन एवं मध्यान्ह भोजन रसोइया महिला संघ के सदस्यों ने उनसे मिलकर बताया है कि प्रदेश में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत काम करने वाली महिला रसोईयों को जुलाई 2020 से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि कोरोना काल और उसके बाद भी वो लगातार काम कर रहीं हैं। सीएम शिवराज को लिखे पत्र में कमलनाथ ने कहा है कि नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। कमलनाथ ने कहा कि उन्हें जानकारी है कि इस योजना में मानदेय हेतु केंद्रांश प्राप्त हो चुका है और राज्यांश की पूर्ति कर मानदेय दिया जाना है। उन्होने सीएम से इन महिला रसोइयों को जल्द से जल्द उनके मानदेय का भुगतान किये जाने का आग्रह किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews