कमलनाथ का शिवराज पर वार, ‘चंद दिनों की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी’

कमलनाथ का शिवराज पर वार, ‘चंद दिनों की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी’

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों ने सरकार को मुश्किल में डाल दिया है| व्यवस्थाओं को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है| अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला है| उन्होंने ट्वीट कर कहा स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाल है, लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, गंभीर मरीज़ों को दर-दर भटकना पड़ रहा है| पता नहीं शिवराज सरकार कब इस सच्चाई को स्वीकार करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शिवराज सरकार फिर निशाने पर लिया है| शनिवार को कमलनाथ ने चार ट्वीट किये, जिसमे उन्होंने लिखा-“शिवराज जी , कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश की स्थिति को लेकर भले बड़े-बड़े दावे करे , हवा-हवाई बाते करे लेकिन यह सब सच्चाई व वास्तविकता से परे है। आज भी स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाल है,लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है,गंभीर मरीज़ों को दर-दर भटकना पड़ रहा है”|

लोगों को राशन -दवाई नहीं मिल रही
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- “मृत्यु का आँकड़ा बढ़ता जा रहा है,प्रदेश कोरोना को लेकर देश भर में चर्चित होकर नित नये रिकोर्ड बना रहा है, डॉक्टर्स,स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी PPE किट, मास्क व अन्य संसाधनो के अभाव में प्रतिदिन आज भी संक्रमित हो रहे है, लोगों को राशन -दवाई व अन्य आवश्यक वस्तु नहीं मिल पा रही है”।

कोरोना के आंकड़ों में शुरू हुआ हेर-फेर का खेल
अन्य ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा- “अस्पतालों से मरीज़ों को भगाया जा रहा है , लोगों की टेस्टिंग ही नहीं हो पा रही है , लोग आगे आकर ख़ुद टेस्टिंग की गुहार लगा रहे है , हेल्पलाइन नं. व्यवस्था फेल है , कोई सुनवाई नहीं हो रही है , अब तो कोरोना से सम्बंधित आँकड़ो में भी हेर-फेर का खेल चालू हो गया है”|

कब सच्चाई स्वीकार करेगी सरकार
पूर्व सीएम ने आगे लिख “इलाज व एम्बुलेंस के अभाव में मरीज़ दम तोड़ रहे है , चंद दिनो की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर ही बदल कर रख दी है , पता नहीं शिवराज सरकार कब इस सच्चाई को स्वीकार करेगी। हवा-हवाई दावे छोड़ ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करेगी”।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews