नहीं टला कमलनाथ का संकट, तीन विधायक अब भी लापता

kamalnath

भोपाल। मध्यप्रदेश के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे ने पिछले तीन दिन से प्रदेश में घमासान मचा रखा है। हालांकि बुधवार को कमलनाथ सरकार डैमेज कंट्रोल करते हुए अपने चार विधायकों को वापस ले आने में कामयाब रही और इस मामले को फिलहाल अपने हाथ में ले लिया है। लेकिन अब भी कांग्रेस के तीन विधायक गायब हैं, और इस वजह से कांग्रेस पूरी तरह राहत की सांस नहीं ले पा रही है। बिसाहूलाल सिंह,  हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना कहां है ये अब तक पता नहीं चल पाया है। इन तीनों विधायकों को बैंगलुरू ले जाने की खबर है और जब तक ये वापस नहीं आ जाते, तब तक कांग्रेस का संकट पूरी तरह टल नहीं सकता। उधर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इन गायब विधायकों के परिवारों को सलाह दी है कि वो उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराएं।

आपको बता दें कि बुधवार को चार विधायकों के वापस लौट आने के बाद चर्चा है कि कमलनाथ होली के आसपास कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि दिग्विजय और सिंधिया समर्थक कुछ मंत्रियों को बाहर कर सहयोगी दल और निर्दलीय विधायकों को खुश किया जा सकता है। लेकिन नाराज़ विधायकों को खुश करने से पहले कमलनाथ सरकार की चिंता वो तीन विधायक हैं जिनकी लोकेशन अब तक पता नहीं चल पाई है और जिनका जल्द से जल्द लौटना पार्टी के लिये बेहद जरूरी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews