किसानों को लेकर कमलनाथ का शिवराज को पत्र, सरकार से की यह मांग

किसानों को लेकर कमलनाथ का शिवराज को पत्र, सरकार से की यह मांग

भोपाल| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने उत्पादक किसानों (Farmers) को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखा है| उन्होंने एमएसपी (MSP) पर मूंग की फसल को सरकार द्वारा खरीदने और पीडीएस व्यवस्था एवं बाजार में विक्रय कराने की व्यवस्था करने की मांग की है| कमलनाथ ने पत्र में बताया कि पिछले साल उनकी सरकार में समय पर किये गए प्रबंधों की वजह से इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल का उत्पादन 1 लाख हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 5 लाख हेक्टेयर भूमि में हो गया है|

मुख्यमंत्री शिवराज को लिखे पत्र में कमलनाथ ने कहा मूंग की फसल लगभग 1 माह बाद आने वाली है, पिछली सरकार के समय मूंग की फसल को एमएसपी पर किसानों से खरीद कर पीडीएस में विक्रय किया गया था| वहीं बची हुई फसल को भी सरकार द्वारा खरीद कर दूसरे राज्यों में विक्रय किया गया था| इस वर्ष में उत्पादन की संभावित अधिक मात्रा को देखते हुए मूंग उत्पादक किसानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाये जाएँ|

कमलनाथ ने मांग की है कि उत्पादक किसानों का ऑनलाइन पंजीयन का कार्य प्रारंभ कराया जाए| फसल उत्पादन की संभावित मात्रा की अघतन जानकारी से भारत सरकार को अवगत कराया जाए जिस से आयात के संबंध में उचित निर्णय हो और मूंग का बाजार मूल्य किसान हित में रह पाए| इसके अलावा एमएसपी पर क्रय करने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति के लिए कार्रवाई प्रारंभ की जाए| पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी एमएसपी पर मूंग की फसल को सरकार द्वारा क्रय किया जाकर पीडीएस व्यवस्था एवं बाजार में विक्रय करने के विषय पर राज्य सरकार कार्रवाई करे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews