पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव परिणाम पर ये बोले कमलनाथ

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव परिणाम पर ये बोले कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ऑडियो संदेश का टेक्स्ट जारी किया है। इसमें उन्होने जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि वे मध्यप्रदेश के विकास और नवनिर्माण के लिए संकल्पित हैं। आईये पढ़ते हैं उनके द्वारा जारी संदेश –

“मध्यप्रदेश के मेरे प्यारे भाईयों और बहनों,

पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में आपने मेरे प्रति जो विश्वास जताया और कांग्रेस को जो समर्थन दिया, उसके लिये मैं आप सभी के प्रति मन से कृतज्ञ हॅूं । आप सभी के प्रेम और स्नेह के लिए आभारी हॅूं । आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

मध्यप्रदेश के समग्र विकास के लिये मेरेे प्रति आपका विश्वास और समर्थन अमूल्य है। मैं और मेरे साथी हमारे मध्यप्रदेश के नव-निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं ।

साथियों,

मैं मध्यप्रदेश की ‘‘अपनी पहचान’’ – ‘‘एक नई पहचान’’ बनाना चाहता हॅूं ।
मैं चाहता हॅूं कि दुनिया जाने कि हम मध्यप्रदेश के निवासी हैं । हम गर्व से कह सके कि हम मध्यप्रदेश से हैं ।
मैं मध्यप्रदेश का नई सोच से नव निर्माण करना चाहता हॅूं ।

मेरा संकल्प है कि मध्यप्रदेश एक मॉडल राज्य बने, एक आदर्श जन कल्याणकारी राज्य बने । एक ऐसा राज्य बने जहाॅं युवाओं से लेकर अनुभवी बुजुर्गो के लिए स्थान हो । माताओं और बहनों के लिए आगे बढ़ने के अवसरों के साथ-साथ सुरक्षा और सम्मान हो । जहॉ हर वर्ग, हर समाज और हर परिवार को विकास का नया आयाम मिले ।

साथियों,

आपने मध्यप्रदेश के गांव-गांव और शहरों में बदलाव की शुरूवात कर दी है ।
गांवों और शहरों ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है ।
आप सभी के विश्वास, सहयोग और समर्थन से हम मिलकर 2023 में मध्यप्रदेश के नवनिर्माण की शुरुआत करेंगे ।

हमारे प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के साथ वैश्विक पहचान दिलाने के लिये हम मिलकर काम करेंगे ।
नई सोच के साथ, नई राह पर चलेंगे ।

साथियों,
आपका कमलनाथ आपके साथ है ।

आपके स्नेह, समर्थन और विश्वास के लिये एक बार पुनः आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ ।
धन्यवाद”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews